Skip to content
aatmmnthn

aatmmnthn

  • BIOGRAPHY
  • PDF DOWNLOAD
  • Quotes
    • Wishes
  • Motivational
    • Story
  • Success
    • Life
    • Time
  • moun ka mahatva Gautam budha ki kahani
    मन का मैल -भगवान बुद्ध की प्रेरक कहानी Man Ka Mail (Hindi Story) : Mahatma Buddha Story
  • बुद्धि का बल | power of intellect – Hindi Story Story
  • Depression se bachne ke 7 tarike
    डिप्रेशन से बचने के 7 उपाय BIOGRAPHY
  • Cabin Cozy Uncategorized
  • गुजरा हुआ वक्त दोबारा नही आता : Aatmmnthn Motivational Story Story
  • स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन Swami Vivekanand ke Anmol Vachan
    स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन Swami Vivekanand ke Anmol Vachan Motivational
  • ब्रूस ली कोट्स | BRUCE LEE QOUTES HINDI Quotes
  • ब्रेक-अप के बाद दिशा पाटनी की लग गई लॉटरी | BIOGRAPHY
  • आखरी प्रयास की कहानी | Short motivational story-in-hindi Story
  • शिक्षा का महत्त्व | हिंदी कहानी – Vivekanand hindi story Story

Top 10 advantages of investment in stock market शेयर मार्केट में निवेश करने के 10 फायदे

Posted on September 13, 2022 By aatmmnthn.in 2 Comments on Top 10 advantages of investment in stock market शेयर मार्केट में निवेश करने के 10 फायदे
top 10 advantage to invest in stock market_
top 10 advantage to invest in stock market_

Table of Contents

  • परिचय
  • शेयर मार्केट में निवेश करने के 10 फायदे
    • 1 . आय का जरिया
    • 2 .  मंहगाई से बचाव
    • 3 .पैसो से पैसा कमाने के लिए
    • 4 . रिटायरमेंट के वक़्त पैसा इकट्ठा करने के लिए 
    • 5. कंपाउंडिंग का लाभ 
    • 6. आर्थिक आजादी पाने के लिए 
    • 7.अपने आने वाली पीढ़ी को अमीर बना सकते है
    • 8 . टैक्स में बचत के लिए निवेश करना फायदेमंद है |
    • 9. निवेश एक निष्क्रिय आय ( passive  income ) बनाने का सरल जरिया है
    • 10. आपके पैसे की तरलता ( liquidity of money )
  • निष्कर्ष
  • इन्हें भी पढ़े

परिचय

शेयर मार्केट को आज भी कई लोग एक जुआ के रूप में  मानते है | यह दर्शाता है की आज भी लोगो में पैसो के प्रति जागरूकता की कमी है | अगर आप शेयर बाज़ार के बारे में  विशेष जानकारी हासिल कर इसमे पैसे निवेश करते है तो आप बेशक अपना भाग्य और अपने आने वाली पीढ़ी का भी किश्मत बदल सकते है |

किसी भी चीज में पैसे लगाने से पहले उसके हानि और लाभ के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लेना चाहिए  इसलिए आज के इस लेख में हम आपको शेयर बाज़ार में निवेश करने के 10 फायदों के बारे में जानकारी दे रहे है ताकि आप शेयर बाज़ार का नाम सुनकर घबराए  नहीं और इसे अच्छे से समझने की कोशिश करे | ताकि आप इसे समझकर अपने लिए एक अच्छे भविष्य का निर्माण कर सके |

शेयर मार्केट में निवेश करने के 10 फायदे

1 . आय का जरिया

शेयर में निवेश करना आपके लिए आय का बहुत बढ़िया साधन हो सकता है | अगर आप शेयर बाज़ार के नियमो , उसमे होने वाले उतार चड़ाव और उसे खरीदने या बेंचने का सही समय के बारे में अच्छी जानकारी हो तो आप शेयर बाज़ार से बहुत आसानी से अपने महीने के खर्च के साथ अच्छी जिंदगी जीने के लिए पैसे  बना सकते है |

यह आय करने का एक बेहतरीन जरिया है आज लोग शेयर बाज़ार से काफी मोटा पैसा कमा रहे | पर याद रखे शेयर बाज़ार में आने से पहले उसके बारे सभी जानकारी को सीख ले क्योंकि इसमें संपत्ति को खोने का खतरा हमेशा बना रहता है |

2 .  मंहगाई से बचाव

जैसा की हम जानते है की साल दर साल मंहगाई हमेशा बढती जाती है , तो जब  मंहगाई बढती है तो  पास रखे पैसो  की  वैल्यू कम होती जाती है , जिससे हमें किसी वस्तु को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते है |

जब हम किसी भी बैंक में अपने पैसे रखते है तो हमें उन पैसो पर  2 प्रतिशत  से लेकर 6  प्रतिशत तक ब्याज मिलता है | आज 2022 में मंहगाई दर 7.5 प्रतिशत है | इसका मतलब अगर हम अपना पैसा बैंक में रखेंगे तो हमें सीधा सीधा नुक्सान है क्योंकि हमारे पैसो की कीमत  मंहगाई के कारण कम होती जा रही है |

वही पर अगर आप शेयर  मार्केट में लम्बे समय के लिए  निवेश करते है तो आपको औसतन 12 प्रतिशत  से ज्यादा का  रिटर्न  मिल सकता है | इस प्रकार आप मंहगाई को मात दे सकते है |

3 .पैसो से पैसा कमाने के लिए

अगर आपके पास घर में पैसा रखा है तो वह एक न एक दिन खर्च हो जाएगी  वही  अगर वही पैसा शेयर बाज़ार में निवेश करके रखे है तो वह पैसा साल दर साल बड़ते जाएगा |

निवेश लम्बे समय तक करने से आपका पैसा मूलधन से कई गुना तक बढ़ सकता है  | इसलिए निवेश हमें करना चाहिए |

4 . रिटायरमेंट के वक़्त पैसा इकट्ठा करने के लिए 

हम अपनी जवानी में तो पैसा कमा  लेते है पर अपने बुढापे के दिनों के बारे में नहीं सोचते | अगर आपका परिवार मतलब बेटा  या बेटी आपके बुढ़ापे में साथ नहीं देता  और आपके पास अगर धन न हो तो आप बड़ी मुसीबत में पढ़ सकते है |

अगर आप शेयर मार्केट  में लम्बे समय के लिए निवेश करते है तो आपके 30 -40  साल में बहुत पैसा जमा हो जाएगा | जिसके बाद आप अपना बुढापा आसानी से बिता सकते है |

या फिर अगर आप जल्दी निवेश शुरू कर अपने 30 साल की उम्र तक अच्छे पैसे शेयर मार्केट में निवेश कर बना लेते हो तो आप अपने किसी भी नौकरी को छोड़कर अपने मन पसंद काम कर सकते है |

5. कंपाउंडिंग का लाभ 

अगर आप शेयर मार्केट में  1,00,000  रूपए निवेश करते है और अगर आपको एक साल में 12 प्रतिशत से  रिटर्न मिलता है तो एक साल बाद आपको 1,12,000  रूपए मिलेंगे | वैसे ही अगर यह पैसा  40 साल तक रहता है तो आपको 40 साल बाद 1,19,00,000 ( एक करोड़ उन्नीस लाख ) रूपए मिलेंगे | इतना पैसा आपको बैंक में पैसा जमा करने पर कभी भी नहीं मिलेगा |

कंपाउंडिंग में आपको आपको  ब्याज के ऊपर भी ब्याज मिलता है इस कारण आपके पैसे बैंक में रखे सेविंग अकाउंट से ज्यादा तेजी से बड़ते है | इस कारण  आप  कंपाउंडिंग का फायदा उठाने के लिए जल्द से जल्द निवेश करना शुरू करे |

6. आर्थिक आजादी पाने के लिए 

आर्थिक आजादी का मतलब होता है की आपके पास इतना पैसा हो की आप आराम से जिंदगी बिता सको जिसमे आपको पैसो की कभी कमी न पढ़े |

शेयर मार्केट ऐसा जगह है जहां से आपको आर्थिक आजादी मिल सकती है | अगर आप एक अच्छे प्लानिंग के साथ निवेश करते है तो आपको आर्थिक आजादी मिल सकती है | क्योंकि अगर एक बार आप शेयर मार्केट को समझ गए तो आप वहां से ट्रेडिंग या निवेश करके प्रतिदिन पैसे कमा सकते है | साथ ही साथ आपने लम्बे समय के आर्थिक लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकते है |

7.अपने आने वाली पीढ़ी को अमीर बना सकते है

भारत में आर्थिक जागरूकता की कमी होने के कारण लोग आज भी शेयर मार्केट में अपने पैसे निवेश करने से डरते है | पर  आपकी जानकारी के लिए बता दे की आप शेयर मार्केट में लम्बे समय तक निवेश करके अपने आने वाली पीढ़ी को अपना निवेश ट्रान्सफर कर सकते है | जिससे आने वाली पीढ़ी को अधिक मात्र में धन मिलेगा और एक साधारण परिवार मात्र 1,000 रूपए महिना निवेश कर 40 साल बाद 1 करोड़ तक पैसे बना सकते है , और आने वाली पीढ़ी को अमीर बना सकते है |

8 . टैक्स में बचत के लिए निवेश करना फायदेमंद है |

शेयर मार्केट में अगर आप एक साल से अधिक समय तक निवेश करते है तो आपको मात्र 10 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है | वही एक साल से कम समय में निवेश करने पर आपको 15 प्रतिशत टैक्स और 3 प्रतिशत सेस के रूप में टैक्स देना प  ड़ता है | इस प्रकार आप लम्बे समय के लिए निवेश करके टैक्स में छुट प्राप्त कर सकते है | इसके अलावा और बहुत सारे नियम है जिसके द्वारा आप अपने टैक्स की बचत निवेश के माध्यम से बचा सकते है |

9. निवेश एक निष्क्रिय आय ( passive  income ) बनाने का सरल जरिया है

निष्क्रिय आय का अर्थ होता है की आप पैसो के लिए काम नहीं कर रहे हो फिर भी आप पैसे कमाते हो | निवेश करने से आपका पैसा बड़ता ही रहता है | एक लम्बे समय के निवेश में आपका धन बहुत अधिक हो जाता है और इसके लिए आपको कुछ काम करना नहीं पड़ता बस आपको  अपने सही ज्ञान के द्वारा सही समय पर सही स्टॉक में पैसा लगाना होता है |

इस प्रकार आप एक निष्क्रिय आय का स्त्रोत अपने लिए बना सकते है |

10. आपके पैसे की तरलता ( liquidity of money )

शेयर बाज़ार में लगाए पैसो को आप आसानी से निकाल भी सकते हो | आप अपने द्वारा निवेशित रकम को अपने बैंक में मोबाइल एप्लीकेशन  या कंम्पुटर के माध्यम से घर बैठे ही निकाल सकते है इसमें आपको किसी सरकारी बाबु या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है | इस प्रकार आप शेयर मार्केट की तरलता का फायदा उठा सकते है |

निष्कर्ष

स्टॉक मार्केट के फायदों के बारे में हमने आपको जरुर बता दिया है पर आपको बता दे की स्टॉक मार्केट में  होने के सम्भावना भी अधिक होती है इसलिए यहाँ पैसा लगाने से पहले इस बारे में अच्छी जानकारी और सही ज्ञान जरुर ले ले ताकि फायदा के चक्कर में नुक्सान होने से बच सको |

हमारा लेख (10 advantages of investment in stock market ) शेयर मार्केट में निवेश करने के 10 फायदे पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद |

शेयर मार्केट में निवेश करने के 10 फायदे के बारे में आप अपने दोस्तों को भेज सकते है ताकि वे भी अपने निवेश शुरू कर अपना भाग्य बदल सके |

धन्यवाद |

इन्हें भी पढ़े

 

1 . सही निर्णय कैसे ले? How to take right decision?

2 . बचत में लगाये जुगत | MONEY SEVING TIPS

3| पैसे बचाने के आसन उपाय . Paise Kaise Bachaye

 

 

 

 

BIOGRAPHY

Post navigation

Previous Post: खान सर की जीवनी Khan sir biography in Hindi
Next Post: Top 5 Small Business Idea कम पैसो में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला टॉप 5 धंधा कौन सा है ?

Related Posts

  • sardar-vallabhbhai-patel-biography-pdf-in-hindi
    सरदार वल्लभभाई पटेल जीवनी PDF | Sardar Vallabhbhai Patel biography pdf BIOGRAPHY
  • BHAGAT SINGH BIOGRAPHY PDF DOWNLOAD
    [PDF] भगत सिंग की जीवन फ्री PDF | BHAGAT SINGH BIOGRAPHY PDF DOWNLOAD BIOGRAPHY
  • दया कर दान दया कर दान भक्ति का – गीत BIOGRAPHY
  • major dhyanchand
    मेजर ध्यानचंद जीवनी Dhyanchand biography in hindi pdf download BIOGRAPHY
  • vinoba bhave biography pdf
    Vinoba bhave biography pdf विनोबा भावे जीवनी BIOGRAPHY
  • RANI LAXMI BAI BIOGRAPHY PDF
    रानी लक्ष्मीबाई जीवनी | Rani Laxmi Bai Biography in Hindi PDF 2022 BIOGRAPHY
  • द्रौपदी मुर्मू बायोग्राफी पीडीएफ | Droupadi murmu biography in hindi pdf download 2022 BIOGRAPHY
  • Ruchi Maheshwari
    संदीप सर की बीवी है इतनी खुबसूरत की देख कर हो जायेंगे दंग BIOGRAPHY
  • [PDF] महाराणा प्रताप बायोग्राफी PDF | Maharana Pratap Biography in Hindi pdf download 2022 BIOGRAPHY
  • [PDF] CHANDRA SHEKHAR AZAD BIOGRAPHY IN HINDI PDF
    [PDF] CHANDRA SHEKHAR AZAD BIOGRAPHY IN HINDI PDF BIOGRAPHY

Comments (2) on “Top 10 advantages of investment in stock market शेयर मार्केट में निवेश करने के 10 फायदे”

  1. Virendra says:
    November 2, 2022 at 12:31 pm

    Nice

    Reply
    1. aatmmnthn.in says:
      December 28, 2022 at 8:06 am

      THANKS

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • राष्ट्रगान-जन गण मन National Anthem – Jana Gana Mana 2023
  • दया कर दान दया कर दान भक्ति का – गीत
  • खान सर जीवन परिचय PDF-Khan Sir Patna Biography [PDF]
  • GURU VANDANA GEET
    पढ़े गुरु वंदना गीत Guru Purnima Prarthana | Guru prathna in hindi
  • Sadguru quotes in Hindi
    20+ सद्गुरु जग्गी वासुदेव हिंदी कोट्स Sadguru Quotes in Hindi
  • Anirudha acharya ji maharaj quotes in hindi
    पढ़े अनिरुद्धाचार्य जी के बेहतरीन सुविचार | Aniruddhacharya Ji Quotes In Hindi
  • Stories of Lord Buddha
    Buddh stories in hindi गालियों का प्रभाव (Hindi Story)
  • samsung galaxy S23 Ultra
    Samsung Galaxy S23 Ultra में मिलेगा 108MP कैमरा!
  • Stories of Lord Buddha
    Inspirational Stories of Lord Buddha कठोर वचन
  • Stories of Lord Buddha
    Inspirational Stories of Lord Buddha – अछूत कौन ? भगवान बुद्ध की प्रेरक कहानी 2023
  • Stories of Lord Buddha
    Stories of Lord Buddha मछुआरा बना चित्रकार भगवान बुद्ध की प्रेरक कहानी
  • BIOGRAPHY
  • Life
  • Motivational
  • PDF DOWNLOAD
  • Quotes
  • short news
  • Story
  • Success
  • Time
  • Uncategorized
  • Wishes
  • BIOGRAPHY
  • Life
  • Motivational
  • PDF DOWNLOAD
  • Quotes
  • short news
  • Story
  • Success
  • Time
  • Uncategorized
  • Wishes
  • संघर्ष ही जीवन है पर कहानी
    Motivational Story : संघर्ष ही जीवन है | struggle is life – aatmmnthn Motivational
  • Eye कांटेक्ट क्या होता है | Eye contact kya hota hai Life
  • BEST CAREER OPTIONS 2022
    बेस्ट करियर आप्शन 2022 | Best career options 2022 Life
  • Cloud Insights: How Platform & App Visibility Drive Business Outcomes Uncategorized
  • Rakshabandhan kyo manate hai
    रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं ? Rakshabandhan kyo manate hai ? 2022 Wishes
  • HAPPY RAKSHABANDHA WISHES IN HINDI 2022N
    रक्षाबंधन शायरी | रक्षा बंधन पर बधाई शायरी Wishes
  • SARASVATI VANDANA GEET pdf DOWNLOAD
    माँ सरस्वती वन्दना pdf DOWNLOAD MAA SARASWATI VANDANA PDF DOWNLOAD Life
  • Autumn Days Uncategorized

Copyright © 2023 aatmmnthn.

Powered by PressBook News WordPress theme