केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी की डेट आई सामने
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं
अथिया ने अपने भाई अहान शेट्टी की पहली फिल्म 'तड़प' की प्रीमियर के दौरान राहुल संग अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।
पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि अथिया और केएल राहुल जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
सूत्र ने कहा, ''जनवरी वह महीना है, जब केएल राहुल और अथिया शादी के बंधन में बंधेंगे।
उन्होंने हाल ही में खंडाला बंगले का दौरा किया था। होने वाले दूल्हा और दुल्हन ने अपने बड़े दिन पर पहने जाने वाले आउटफिट को फाइनल किया है।"