150cc से 200cc सेगमेंट में बजाज की इस बाइक ने मचाया तहलका

150cc से 200 cc सेगमेंट में टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री में अक्टूबर 2022 में 40.52 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

अक्टूबर 2021 में जो बिक्री 1,27,415 यूनिट्स की थी, वो अक्टूबर 2022 में बढ़कर 1,79,043  यूनिट्स हो गई।

हालांकि, सितंबर 2022 में बेची गई 1,82,344 यूनिट्स की तुलना में अक्टूबर में 1.81 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

इस सेगमेंट में बजाज की एक बाइक ने तहलका मचा दिया है, जिसे सालाना आधार पर 41125% की ग्रोथ मिली है।

बजाज पल्सर सीरीज ने अक्टूबर 2022 में बेची गई 49,389 यूनिट्स के साथ चार्ट में टॉप स्थान हासिल किया,

जो अक्टूबर 2021 में बेची गई 31,902 यूनिट्स की तुलना में 54.81 प्रतिशत अधिक था। इसमें 8.63 प्रतिशत MoM वृद्धि दर्ज की गई है।