50MP कैमरा वाले OnePlus 11 ने हासिल किए रिकॉर्ड AnTuTu स्कोर,

1 गीकबेंच और चीन 3C सर्टिफिकेशन पर एक वनप्लस डिवाइस मॉडल नंबर PHB110 के साथ स्पॉट किया गया था। वही डिवाइस अब AnTuTu बेंचमार्क और ब्लूटूथ SIG के डाटाबेस में भी दिखा है।

यह और कोई डिवाइस नहीं बल्कि अपकमिंग OnePlus 11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। नई लिस्टिंग में डिवाइस की जरूरी डिटेल्स सामने आई हैं।

OnePlus 11 की  AnTuTu लिस्टिंग से पता चला है कि इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 16 GB की LPDDR5x RAM दी जाएगी।

इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन में पहले से ही Android 13 प्री-लोडेड आएगा।

चीनी मार्किट में यह ColorOS 13 के साथ आ सकता है। इसमें 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।

फोन ने AnTuTu बेंचमार्क्स में 1,341,080 पॉइंट्स का हाईएस्ट स्कोर अचीव किया है। CPU, GPU, मेमोरी और UX टेस्ट में फोन ने क्रमश:  295,159, 574,508, 268,112, और 203,301 पॉइंट्स स्कोर किए हैं।