Business Idea: इस ट्रिक से लाखों नहीं करोड़ों में होगा फायदा, एक एकड़ से मिलेगी 100 एकड़ जितनी उपज

Business Idea: मौजूदा दौर में जिस तरीके से आबादी में इजाफा हो रहा है। इससे खेती का आकार सिकुड़ रहा है। ऐसे में अब वो दिन दूर नहीं रह गए हैं।

जब तमाम फल और सब्जियां खेतों के बजाय फैक्ट्रियों में उगाई जाने लगेंगी। इजराइल ने एक नई टेक्नोलॉजी के जरिए खेती करनी शुरू कर दी है।

इसका नाम वर्टिकल फार्मिंग (Vertical Farming) है। अब भारत में भी इस टेक्नोलॉजी के जरिए खेती शुरू हो चुकी है।

हाराष्ट्र में एक कंपनी (A S Agri and Aqua LLP) का ऐसा ही प्रोजेक्ट चल भी रहा है। जिसमें हल्दी की खेती (How to do vertical farming of turmeric) की जा रही है।

यह वर्टिकल फार्मिंग एक ऐसी टेक्नोलॉजी है। जिसमें अगर आप 1 एकड़ में खेती करते हैं, तो इसकी पैदावार 100 एकड़ के बराबर मिलेगी।

यानी एक एकड़ में ही जो आपको एरिया मिलता है। उसमें 100 एकड़ के बराबर एरिया मिल जाता है।

कुल मिलाकर इस टेक्नोलॉजी में फसल को उगाने के लिए जमीन की जरूरत नहीं है। यह जमीन के ऊपर कई लेयर में खेती की जाती है।