शादी की पहली रात में क्यों पिलाया जाता है दूध और केसर?
सदियों पुरानी परंपरा और रीती रिवाजों के बारे में सवाल करना और इनके पीछे के तर्क का पता लगाना, कई लोगों को ग़लत लग सकता है। हालांकि, इसके बारे में समझना ग़लत नहीं है।
शादी को एक पवित्र बंधन माना गया है। कई चीज़ों को ध्यान में रखते हुए इसके साथ कई रीति-रिवाजों को जोड़ा जाता है। इन्हीं में से एक शादी की रात दूध पीने की प्रथा भी है।
ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद की पहली रात सुखी वैवाहिक जीवन की नींव होती है।
परंपराओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि एक गिलास केसर दूध के साथ दांपत्य जीवन को अपनाने से रिश्ते में मिठास आती है।
सदियों से केसर को कामोत्तेजक औषधि माना गया है।
केसर को ट्रिप्टोफैन से भरपूर दूध में मिलाकर पीने से जीवन शक्ति में सुधार होता है और नवविवाहित जोड़े को तनाव मुक्त करने में भी मदद करता है।