व्हेल की उल्टी या एम्बरग्रीस फ्रेंच शब्द एम्बर और ग्रीस से मिलकर बना है, जिसका मतलब होता है ग्रे एम्बर
यह कठोर मोम की तरह होती है, जो स्पर्म व्हेल के पाचन तंत्र में मौजूद आंतों में बनती है।
इसे समुद्र का खजाना या फ्लोटिंग गोल्ड भी कहते हैं।
इंटरनेशल मार्केट में व्हेल की उल्टी की कीमत 2 करोड़ रुपए किलो तक है।
एकदम सफेद व्हेल की उल्टी वाली वैराइटी की डिमांड परफ्यूम इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा होती है।
इसी वजह से दुबई में व्हेल की उल्टी की काफी डिमांड है, जहां परफ्यूम का बड़ा मार्केट है।
भारत में वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट 1972 के तहत व्हेल की उल्टी को रखने या इसकी ब्रिकी पर रोक है। क्योंकि स्पर्म व्हेल की घटती आबादी की वजह से ये एक भारत में एक प्रोटेक्टेड स्पीशीज है।